April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

निकाह पवित्र कार्य के साथ जन्नती रिश्ता है। मियां बीवी ख़ुशी ख़ुशी निभाएं/ हाफिज अबू तलहा

निकाह पवित्र कार्य के साथ जन्नती रिश्ता है। मियां बीवी ख़ुशी ख़ुशी निभाएं/ हाफिज अबू तलहा
दहेज मुक्त शादी करने पर लड़का परिवार को लोगों ने बधाई दी ।

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली  चेहरा कलां प्रखंड अंतर्गत मास्टर मोहम्मद हलीम की पुत्री बुशरा हलीम की विवाह समारोह में मिलाद की महफिल में हजरत मौलाना हाफिज अबू तलहा साहब ने लोगों से खिताब करते हुए कहा कि निकाह पवित्र बंधन के साथ इस दुनिया में सबसे पवित्र कार्य भी है इस से घरों में बरकतें होती है नयी खुशियां मिलती हैं इसलिए इस कार्य को सुन्नत तरीके पर करने का संकल्प लें ताकि इस कार्य से हमारा खुदा हमारा रसूल खुश हो जाए । तथा हाफिज वसी साहब ने कहा कि निकाह दुनियावी रिश्ता के साथ-साथ यह जन्नती रिश्ता है इसलिए कि सबसे पहले निकाह हजरत आदम का निकाह जन्नत में हुआ था इसलिए इस पवित्र रिश्ता को मियां बीवी दोनों मिलकर खुशी खुशी निभाने का प्रयास करें ताकि आपका घर जन्नत बन जाए और इसकी बाहरें पूरे घरवाले को नसीब हो इस अवसर पर पिता मोहम्मद हलीम, चचा पूर्व वार्ड सदस्य मोहम्मद शुऐब, मास्टर अब्दुल रहीम, मोहम्मद हारून, मोहम्मद जमील , मोहम्मद खुसरु , फूफा मोहम्मद तुफैल, भाई मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद मुन्ना , मोहम्मद समीर के साथ साथ गण्य मान व्यक्तियों में मोहम्मद सज्जाद अंसारी, डाक्टर नयीमुददीन, हाजी अताउल्लाह, हाजी महबूब, सेराजुल हक़, इंजीनियर वसीम रज़ा, मौलाना शमीम अहमद, मौलाना इम्तियाज आदिल नदवी, हस्सान आदिल, अर्सलान आदिल, शिक्षक एजाज आदिल शाहपुरी, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद तौहीद , इंजीनियर जहीर बिहार सरकार पटना समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का प्रारंभ हाफिज मोहम्मद जहांगीर के तिलावते कुरआन से हुई संचालन शिक्षक एजाज अहमद आदिल शाहपुरी ने की और कार्यक्रम की समाप्ति हाफिज अबू तलहा के दुआ पर हुई ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.