April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

टीबी पर नर्सिंग छात्राओं के नुक्कड़ नाटक ने दिलाई सीख

टीबी पर नर्सिंग छात्राओं के नुक्कड़ नाटक ने दिलाई सीख

– टीबी अभियान से जुड़ी बीएससी नर्सिंग की छात्राएं
– टीबी मुक्त पंचायत के लिए लगमा कर रहा प्रयास

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

सीतामढ़ी। 10 जुलाई
प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर लगमा के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार द्वारा आम सभा का आयोजन पंचायत भवन लगमा, डुमरा, में किया गया। इस आम सभा में जन आरोग्य समिति लगमा तथा नूतन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी नर्सिंग के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से टीबी के भ्रांतियों को दूर कर टीबी मुक्त पंचायत बनाने का लक्ष्य है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधान मंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के बारे में जनजागरूकता फैलाना तथा लोगों को टीबी सम्बंधित जानकारी देना है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार ने आम लोगों को टीबी मुक्त लगमा पंचायत बनाने के लिए सहयोग देने के लिए सपथ दिलाया गया। सबके सहयोग से ही अपने क्षेत्र को सबसे पहले टीबी मुक्त कराना ही सीएचओ प्रणव कुमार का लक्ष्य है। टीबी सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रणव कुमार ने बताया कि टीबी से मुक्ति पाने का बस एक ही रास्ता है समय पर स्क्रीनिंग कर उपचार किया जाए तो टीबी ठीक हो सकता है। रंजन सरण डीईओ डीटीसी कार्यालय ने बताया कि ईलाज के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही निश्चय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के मध्यम से प्रतेक माह 500 रूपया भी दिया जाता है इसके लिए मरीज को अपना आधार कार्ड तथा बैंक खाते डीटेल कार्यालय में जमा कराना होता है। एसटीएस डुमरा श्वेतनिशा सिंह ने कहा कि टीबी के उपचार में सहयोग प्रदान करने वाले को भी ईलाज पुरा होने पर तथा किसी नए रोगी की खोज करने पर भी 500 रुपया डीबीटी के माध्यम से दिया जाता है। सीतामढ़ी जिला के सीडीओ डॉ मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम में काफ़ी तेज़ी से कार्य किया जा रहा है जिसमे सभी कर्मी दिन रात अपनी सेवा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुमरा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अक्षय कुमार के द्वारा भी टीबी के स्क्रीनिंग में तेज़ी लाने का आदेश दिया गया है। एसपीओ जपाइगो इंडिया राजा राम पांडे द्वारा टीबी के रोकथाम के लिए समय समय पर सभी कर्मियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट लिया जाता रहा है और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है। आज के आम सभा में ग्राम पंचायत राज लगमा के मुखिया श्रीमती मौसमी रानी ने भी ग्रामीणों को टीबी सम्बंधित जानकारी देते हुआ कहा कि टीबी ठीक हो सकता है इसको छुपाए नहीं। उनके पति श्री आलोक कुमार एवम लगमा पंचायत के वॉर्ड मेंबर्स, आशा कार्यकर्ता राम कुमारी देवी, सेविका नीतू कुमारी सम्मेलन में शामिल हुए। नुक्कड़ नाटक में एन सी एन के बीएससी नर्सिंग छात्र साहिल, विशाल, रितिक, अनुज, सुमन, रामसागर, लक्की, धीरज, पुष्पा, सुजीता, खुशबू, सोनू, प्रिया, रविरंजन, श्रेया तथा अनन्या ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.