April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूसा में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा

पूसा में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा

*#पूसा सीओ व अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक ने मौके पर पहुँचकर आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा*

*#अनुमंडलीय अस्पताल पूसा व पीएचसी के प्रांगण में मार्च निकालकर आशा कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी*

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

पूसा / समस्तीपुर : – – – 13 जुलाई 2023.

आशा कार्यकर्ताओं एवं फैसिलिटेटरों का अनिश्चितकालीन हड़ताल पूसा में दूसरे दिन भी जारी रहा। अनुमंडलीय अस्पताल पूसा व पीएचसी के प्रांगण में आशा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर मांगो को लेकर खूब नारेबाजी की। इसका नेतृत्व आशा संघ की प्रखंड अध्यक्ष कल्पना सिन्हा व प्रखंड सचिव उषा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। इसमें आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार भी मौजूद थे। इस दौरान आयोजित सभा को माले जिला कमिटी सदस्य महेश कुमार, रौशन कुमार समेत बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्त्ता एवं फैसिलिटेटरों ने संबोधित किया।

सभा को संबोधित करते हुए आशा संघ के मुख्य संरक्षक भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर का काम के हिसाब से वेतन बढ़ना चाहिए। आशाओं की मांग को सरकार को मानना ही होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कार्यकर्ता जो दिन-रात काम करती है, उन्हें सम्मानजनक राशि देने से केंद्र व राज्य सरकार दोनों भाग रही है।

आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलिटेटर के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पूसा सीओ अश्विनी कुमार व अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुँचकर आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन उनका प्रयास असफल रहा। आक्रोशित आशा कार्यकर्ता व फैसिलिटेटर नारेबाजी करतीं रहीं।

मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य सुरेश कुमार, माले के शाखा सचिव उमेश कुमार समेत शाहिन खातून, आनंद कुमारी, सुनिता कुमारी, पूनम देवी, प्रभा कुमारी, सरिता देवी, बबिता देवी, शिव कुमारी, सुनिता कुमारी, गीता कुमारी, संगीता कुमारी, रेखा कुमारी, अनीता कुमारी, प्रीतिबाला कुमारी, प्रमिला कुमारी, रेखा देवी, चंचला कुमारी, शशि कुमारी, कुमारी सीमा, कौशल्या कुमारी, अंजली कुमारी, अंजु कुमारी आदि मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.