April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन शनिवार को किया गया ‌।

 

सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन शनिवार को किया गया ‌।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली जिले के सहदेई प्रखंड में सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी के तत्वाधान में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन शनिवार को किया गया ‌। जनसुनवाई में मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, लोहिया स्वच्छता मिशन की योजनाओं की सुनवाई की गई। सोसाइटी के द्वारा प्रखंड के पंचायतों में लोगों से शिकायत प्राप्त की गई थी। जिसके आधार पर जन सुनवाई की गई। जनसुनवाई में मनरेगा के जॉब कार्ड, प्रचार प्रसार, डीलरों द्वारा कम राशन देने की शिकायत एवं रसीद ना देना तथा केंद्रों पर टोल फ्री नंबर का लिखा ना होना समेत कई तरह की शिकायतें प्राप्त हुए। लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत कई लाभुक से अवैध रूप से राशि वसूलने की शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर जुरी के सदस्य अनुमंडल पदाधिकारी महनार निरंजन सिन्हा, अपर अनुमंडल पदाधिकारी महनार राकेश रंजन, स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा मामलों को एक-एक कर सुना गया तथा आवश्यक निर्देश पारित किए गए। बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के उपस्थित न होने के कारण जन वितरण प्रणाली से संबंधित शिकायतों का निष्पादन ना हो पाया। उनके अनुपस्थिति को लेकर जूरी सदस्यों ने काफी नाराजगी व्यक्त की तथा इस संबंध में स्पष्टीकरण करने का आदेश पारित किया। साथ ही साथ विभिन्न पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक जनसुनवाई में उपस्थित ना थे उन सभी को स्पष्टीकरण करने का आदेश पारित किया गया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंकेक्षण टीम एवं डीआरपी मंजू सिन्हा ने बताया कि प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 100 से अधिक मामलों को देखा गया तथा ऑन द स्पॉट फैसला सुनाया गया। इस अवसर पर टीम के सदस्य चांदनी कुमारी, रानी कुमारी, सुषमा कुमारी, तारा कुमारी समेत टीम के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में जूरी के सदस्य सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले की तुलना में कम शिकायतें आ रही हैं तथा जनसुनवाई के माध्यम से व्यवस्था में काफी सुधार हो रहा है। आने वाले समय में निश्चित रूप से शत-शत लोगों को योजनाओं का लाभ सही ढंग से मिल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.