April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है- विधायक.

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है- विधायक.

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

गरीब,जरूरतमंदों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।सरकार सामाजिक न्याय के मूल्यों को प्रतिस्थापित करने के प्रति प्रतिबद्ध है इसे साकार करने के लिए समाज के हर वर्गो के उत्थान के लिए नीतियां बनाई जा रही है।वंचित, गरीबो की सेवा सबसे बड़ा धर्म है । उपरोक्त बातें मोरवा विधायक रणविजय साहू ने प्रखंड परिसर मे आयोजित ट्राय साइकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान कही।कार्यक्रम मे सात लाभुकों के बीच ट्राय साइकिल का वितरण किया गया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से ट्राय साइकिल से वंचित लाभुकों की सूची विशेष सर्वे कर बनाने को कहा। कार्यक्रम के प्रारंभ मे प्रखंड परिसर मे विधायक रणविजय साहू,प्रमुख पूनम देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार गौरव के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।इस मौके पर अंचलाधिकारी अमित कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी सुमित कुमार, कल्याण पदाधिकारी रितमभरा आर्य, राजद के नगर अध्यक्ष नवीन कुमार,जिला महासचिव तबरेज आलम,नुरूजोहा आफो, विष्णुदेव सिंह,महताब आलम ,राहुल राय,अजहर मिकरानी ,दीपक राम आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.