April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर(जकी अहमद)

दिनांक 11 मई 2023 की रात्रि में मुसरीघरारी थाना के तहत दवा एवं कीट नाशक खाद व्यवसाई से रंगदारी की मांग की गई थी। व्यवसाई के घर पर तीन अपराध कर्मी जो हेलमेट पहने हुए आये और एक टाईप किया हुआ पर्चा फेंक कर चले गये। पर्चे पर 10 लाख रूपये की फिरौती की मांग एवं नहीं देने पर जान से मारने की धमकी की बात लिखा हुआ था। फिरौती की रकम रूपौली हाई स्कूल के पास एनएच 28 पर पहुंचाने को कहा गया। किसी अप्रिय घटना के खौफ से वादी ने तुरंत इसकी सूचना मुसरीघरारी थाना को दी। मुसरीघरारी पुलिस द्वारा वादी के लिखित आवेदन के आधार पर मुसरी घरारी थाना कांड संख्या 66 / 2023, दिनांक 12 मई 2023, धारा 385/387 भादवि पंजीकृत कर अनुसंधान शुरू किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान विनय तिवारी के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। वैज्ञानिक अनुसंधान तथा आसूचना संकलन के आधार पर एसआईटी टीम द्वारा अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में एसआईटी टीम ने बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना के तहत ग्राम बेगमसराय से मुख्य साजिशकर्ता मुकेश कुमार पिता राम लाल चौरसिया साकिन बेगमसराय, थाना बछवाड़ा जिला बेगूसराय निवासी को गिरफ्तार किया गया। जिसने घटना में अपनी संलिप्ता कबूल की। इसी के निशानदेही पर मुसरीघरारी थाना हल्का से दो अन्य अपराध कर्मियों में रजनीश कुमार पिता स्व0 अनिल गुप्ता साकिन गंगापुर वार्ड संख्या 09 एवं रौशन कुमार पिता विपिन झा साकिन मोरदिवाडीह वार्ड संख्या 13 दोनो थाना मुसरी घरारी जिला समस्तीपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है तथा अपराध कर्मी अखिलेश कुमार के घर / दुकान जहां से पर्चा छपने की बात बताई गई से एक सीपीयू, एक प्रिंटर, एक माउस, एक कीबोर्ड को जप्त किया गया। इनके द्वारा बताया गया की घटना की योजना तीन माह पहले ही ताजपुर के तहत मोरवा मंदिर पर की गई थी। जिसमें राकेश कुमार, रजनीश कुमार, रौशन कुमार, अखिलेश कुमार, संदीप कुमार एवं विशाल उर्फ विश्वजीत आये थे। अखिलेश कुमार के दुकान पर पर्चा टाईप किया गया था तथा जब फिरौती की रकम नही मिली तो पुन: 12 जुन 2023 को अखिलेश कुमार के द्वारा फर्जी सीम उपलब्ध कराया गया एवं राकेश कुमार अपने घर से मोबाईल लाकर फिरौती के लिए दवा व्यवसाई को कॉल किया गया। इसकी पुष्टि शनिवार को पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता में की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.