May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मोहर्रम से पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुआ प्रशासन का फ्लैग मार्च ।

मोहर्रम से पूर्व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महुआ प्रशासन का फ्लैग मार्च ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली !महुआ, मोहर्रम को लेकर बिहार पुलिस सतर्कता बरत रही है । महुआ बाजार में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। बताते चलें कि मुहर्रम इस्लाम धर्म मानने वालों का प्रमुख त्योहार है ,मुस्लिम समुदाय का मातमी पर्व मोहर्रम मनाया जा रहा है। दरअसल मोहर्रम एक महीना है, इसी महीने से इस्‍लाम धर्म के नए साल की शुरुआत होती है।
मोहर्रम के दौरान कहीं भी किसी तरह का तनाव पैदा नहीं हो, शांतिपूर्ण यह मनाया जा सके ,इसके लिए पुलिस अपनी उपस्थिति दिखाती है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व महुआ एसडीपीओ करती हुईं दिखी । एसडीपीओ के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया ।इस फ्लैग मार्च में एसडीपीओ सुरभ सुमन एसडीओ निवेदिता और महुआ थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना सबइंस्पेक्टर परशुराम सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि इस बार प्रशासन ने मोहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर रोक लगाई है ,जिसका पालन कराने के लिए महुआ थाना पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें सभी को निर्देश दिया गया कि इस दौरान डीजे का उपयोग नहीं करें। डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है,लेकिन यह देखना बड़ा ही महत्वपूर्ण होगा कि क्या प्रशासन डीजे बजाने पर रोक लगाने में कामयाब हो पाती है ??

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.