May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर गोरौल पुलिस एलर्ट।

मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आगमन को लेकर गोरौल पुलिस एलर्ट।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व उप मुख्यमंत्री  सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव कल 19 मई को आ रहे है। मुख्यमंत्री  को वैशाली लोक सभा क्षेत्र के गोरौल प्रखंड अंतर्गत प्रेमराज हाई स्कुल के मैदान मे लोजपा (आर ) उम्मीदवार निवर्तमान सांसद वीणा देवी के पक्ष मे चुनावी सभा को  दो बजे दिन मे सम्बोधित करेंगे। वही पूर्व उपमुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव महा गठबंधन से राजद उमीदवार विजय कुमार शुक्ला उर्फ़ मुन्ना शुक्ला के पक्ष मे चुनावी सभा को सोन्धो हाई स्कुल मे सम्बोधित करेंगे। दोनों की सभा दो बजे दिन मे आयोजित हैं। मुख्यमंत्री की सभा को लेकर   शाम तक उहापौह की स्थिति  बनी हुई थी। इसका मुख्य कारण सभा स्थल को लेकर हो रही थी। कारण हैं की सभा स्थल गोरौल प्रखंड मे हैं जो वैशाली संसदीय क्षेत्र मे हैं, लेकिन हेलीपेड महुआ विधान सभा क्षेत्र मे बन रही हैं। इतना ही नहीं चुनावी भाषण सुने बाले लोग महुआ क्षेत्र मे खरे होकर सुनेगे। मामला यह हैं की हाजीपुर संसदीय क्षेत्र का चुनाव  20 मई को हैं। लोगो का कहना हैं की मामला आदर्श आचार संहिता का बनता है, दोनों नेताओं के आगमन को लेकर गोरौल पुलिस पुरी तरह से एलर्ट मोड में नजर आ रही है , सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जगह-जगह वाहन जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.