May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पातेपुर के बेला दरगाह पंचायत के मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोला ।

पातेपुर के बेला दरगाह पंचायत के मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोला ।

रिपोर्ट नागेंद्र कुमार/ सुधीर मालाकार ।

वैशाली !पातेपुर प्रखण्ड के बेला दरगार पंचायत में मुखिया पति एवम पंचायत सचिव पर मनमानी करने एवम सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का ज्ञापन जिला पदाधिकारी वैशाली,स्थानीय विधायक,जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवम अन्य को सौंपकर जांच करने की मांग की है ।वार्ड सदस्या सह उप मुखिया अफ़सन्न खातून,दसरथ साह,संध्या देवी,मिंटू देवी, विनय कुमार, फरजाना खातून,जयन्ति देवी,सुनीता देवी,मो आरजु,मो इमरान सहित सभी वार्ड सदस्यों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन देते हुए बताया है कि मुखिया पति अविनाश कुमार जो की विकास मित्र के पद पर कार्यरत है ,अपने मनमानी एवम दबंगता पूर्वक पंचायत चलाते है।स्वयं मुखिया सुलेखा कुमारी आज तक किसी बैठक उपस्थित नही हुई है,नही किसी कार्यकारणी की बैठक बुलाई है।पंचायत अंतर्गत जो भी योजना होता है जैसे विकास राशि तथा मनरेगा योजना से जो भी कार्य होता है, उसे अधूरे ढंग मजदूरों के नाम पर गलत ढंग से पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद के मिली भगत से भुगतान करा लिया जाता है।.पंचायत में जो भी कार्य कराया गया है उसमें आजतक किसी योजना का बोर्ड नही लगाया गया और नही प्रकरण के अनुसार भी कार्य नही कराया गया। जब प्राकलन के अनुसार कार्य करने के लिए कहा जाता है, तो कहते है आप लोग हमें कुछ भी बोलेंगे तो हम महा दलित है ,आप सभी वार्ड सदस्य को हरिजन एक्ट के तहत केस कर देंगे और जेल भेजवा देंगे ।हमको जैसे काम करना है ,वैसे काम करेंगे। आप लोगों को जहाँ जाना है, जाओ, हमको कोई कुछ नही कर सकता ।क्योंकि हम ऐसे भी 35 प्रतिशत कमीशन देते है।मुखिया या मुखिया पति किसी जन प्रतिनिधि को सम्मान नही देते है ।वार्ड सदस्यों ने यह भी दर्शाया है कि मुखिया पति सभी बैठक का जाली हस्ताक्षर बनाकर वार्ड सदस्य एवम जनता का पंचायत सचिव के मिली भगत से होता है ।जब हम लोग इसका विरोध करते है तो मुखिया पति के द्वारा यह भी कहा जाता है कि सरकारी कर्मचारी मेरे साथ है ,मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता ।गरीब बेघर जो भी प्रधानमंत्री आवास मिला है ,उसमें भी प्रत्येक परिवार से 15 हजार रुपये की वसूली की जाती है।हम लोगों ने जब आवास सहायक से पूछा तो हम क्या करें मुखिया जी का आदेश है।हमको प्रखण्ड में पैसा देना पड़ता हैऔर पंचायत में जो भी मद से कार्य किया जाता है वगैर कार्यकारणी की बैठक मुखिया एवम पंचायत सचिव राशि का भुगतान कर लेते है ।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.