May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पोलिंग सामग्री लेकर मतदान कर्मी बूथों के लिए हुए रवाना

पोलिंग सामग्री लेकर मतदान कर्मी बूथों के लिए हुए रवाना
महुआ। रेणु सिंह
पांचवें चरण में सोमवार को होने वाले हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में चुनाव को लेकर शनिवार को महुआ डिस्पैच सेंटर से 1188 पोलिंग कर्मियों को रवाना किया गया। महुआ विधानसभा के 297 बूथों के लिए मतदान कर्मियों को पोलिंग संबंधित मैटेरियल दी गई।
यहां निरसू नारायण कॉलेज सिंघाड़ा को मतदान डिस्पैच सेंटर बनाया गया है। जहां पर एसडीओ चंद्रिमा अत्री के अलावा अनुमंडल के विभिन्न पदाधिकारी, महुआ बीडीओ संजीत कुमार, चेहराकला बीडीओ आदि डटे रहे। बताया गया कि महुआ प्रखंड के 205 और चेहराकला के 92 बूथों के लिए प्रत्येक पर चार-चार कर्मियों को रवाना किया गया है। उन्हें इवीएम को छोड़कर मतदान से संबंधित सारे सामग्री दी गई है। वहीं रविवार को बूथों पर इवीएम भेजा जाएगा। डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों को स्वच्छ, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव कराने का निर्देश भी दिया गया है। पोलिंग कर्मियों की भीड़ से एनएन कॉलेज सिंघाड़ा डिस्पैच सेंटर पर दिनभर भीड़ भाड़ बनी रही। वहीं तपती धूप और भीषण गर्मी के कारण मतदान कर्मी परेशान भी दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.