May 2, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

50 वर्षों से पंचायत के प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व सरपंच नागेश्वर मिश्रा का निधन

50 वर्षों से पंचायत के प्रतिनिधित्व कर रहे पूर्व सरपंच नागेश्वर मिश्रा का निधन
महुआ। रेणु सिंह
प्रखंड की पहाड़पुर पंचायत के पूर्व सरपंच बुजुर्ग नागेश्वर मिश्र का निधन शुक्रवार की सुबह हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वे इधर कुछ महीने से बीमार चल रहे थे।
दिवंगत बुजुर्ग नागेश्वर मिश्र 50 वर्षों से पंचायत के प्रतिनिधित्व करते आ रहे थे। उनके निधन की खबर जैसे ही फैली लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
दिवंगत नागेश्वर मिश्रा के पुत्र व जबलपुर नगर निगम के सहायक जनसंपर्क अधिकारी संजय मिश्रा, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक अनिल मिश्रा, अरविंद मिश्रा, मनोज मिश्रा, सचिन, सतीश, नितेश मिश्रा, अरविंद आदि ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को हाजीपुर गंगा गंडक की संगम कोनहारा घाट पर किया जाएगा। उनकी निधन की खबर सुनकर अंतिम दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रही। पूर्व सरपंच बुजुर्ग नागेश्वर मिश्र के निधन पर जदयू के जागेश्वर राय, कांग्रेस नेता संजय मिश्रा के अलावा पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.