पूर्व प्रमुख चांद कुमार उर्फ बबलू सिंह बने रालोजपा के लालगंज प्रखंड अध्यक्ष
पूर्व प्रमुख चांद कुमार उर्फ बबलू सिंह बने रालोजपा के लालगंज प्रखंड अध्यक्ष
रिपोर्ट:नसीम रब्बानी
वैशाली: रालोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री श्री पशुपति कुमार जी के निर्देशानुसार वैशाली जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने लालगंज के प्रमुख रहे चांद कुमार उर्फ बबलू सिंह को रालोजपा लालगंज का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। गुरूकूल एकेडमी, महुआ के प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुखिया ब्रह्मदेव राय की उपस्थिति में बबलू सिंह को मनोनयन पत्र दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष को एक महीने के अंदर प्रखंड कमीटी एवं पंचायत अध्यक्षों की सूची तैयार कर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल, जिला प्रवक्ता दिनेश पाण्डेय, छात्र रालोजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,ई. राकेश कुमार,शैलेश कुमार सिंह आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। उनके मनोनयन पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह,दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कुमार दाहा,प्रदेश सचिव चंदन गांधी,रालोजपा नेता कामेश्वर प्रसाद सिंह,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,हाजीपुर सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,पूर्व जिला पार्षद मुकेश पासवान,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,दलित सेना के प्रदेश महासचिव कांग्रेसी पासवान,श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दसरथ पासवान,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
