सावन महिने के अवसर पर पीस इंटरनेशनल स्कूल चकजदो में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित ।
सावन महिने के अवसर पर पीस इंटरनेशनल स्कूल चकजदो में कार्यक्रम आयोजित ।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
पातेपुर के चकजदो गांव स्थित पीस इंटरनेशनल स्कूल में सावन महिने के अवसर पर छात्रों के बीच भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए गए एवं संगीत प्रस्तुत किया गया जिसे देखकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्राओं को हरि हरि चुड़ियां पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान शिव का भेष धारण कर मंत्रोचारण कर उपस्थित लोगों से तालियां बटोरी इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं स्कूल प्रबंधन के सभी पदाधिकारी एवं अभिभावक भारी संख्या में उपस्थित थे।
