May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

VC कार्यक्रम में संकुल के सभी प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

VC कार्यक्रम में संकुल के सभी प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर सीआरसी अंतर्गत जिला कार्यक्रम पधाधिकारी नसीम आलम जी के द्वारा VC कार्यक्रम में संकुल के 9 विद्यालय के प्रधानाध्यापक भाग लिए श्री अजीत कुमार प्रधानाध्यापक सह व्यवस्थापक संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर, राधाकांत झा प्रधानाध्यापक सह समन्वयक UMS डागरू डीह, राम एकबाल सिंह प्रधानाध्यापक UMS नीलकंठपुर, श्रीमती मंजु कुमारी UMS परमानंदपुर लाल,मोहम्मद रैन खुर्शिद आलम UMS फतहपुर मिल्की, रामनाथ राय GPS चकदारा, संजु सिन्हा GPS नरसिंहपुर बंगाही, अरुण कुमार अलबेला NPS डागरु पूर्वी टोला, अशर्फी दास UMS मकसूद पुर ताज के द्वारा कहा गया की दैनिक VC से संबंधित प्रतिवेदन विद्यालय वार पहले से सीआरसी स्तर पर ग्रुप के माध्यम से सुबह 9 से 9:30 बजे का प्रतिवेदन भेजा जाता है। उसी ग्रुप में संध्या का प्रतिवेदन भेजने हेतू विभाग को आदेशित करने हेतू आग्रह किया गया। साथ ही साथ VC का समय विधालय अवधि में ही समय 3 से 4 बजे करने का आग्रह किया गया। और वे वजह शिक्षकों को तरह तरह के प्रतिवेदन जो एक ही प्रकार का है जो सरकार द्वारा नामित निरीक्षण पदाधिकारी द्वारा सप्ताह में तीन से चार दिन मंगाया जाता है। बीच बीच में वरीय पदाधिकारी महोदय के द्वारा वॉटशॉप से विधालय के तरह तरह के रिपोर्ट मांगे जाते है । जिस रिपोर्ट को तैयार करने में परेशान रहते हुए भी स समय विभाग को रिपोर्ट उपलब्ध कराते रहते है।विधालय व्यवस्था प्रबंधन जैसे साफ सफाई, चेतना सत्र, वर्ग संचालन, शौचालय की सफाई, पेय जल की व्यवस्था, पीटीएम बैठक, वीएसएस बैठक,प्रधानाध्यापक बैठक, शिक्षक बैठक, मीनामंच बैठक, बाल संसद बैठक, युथ क्लब, विज्ञान क्लब, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोग शाला, खेल कूद, अन्य गति विधि जो बिहार सरकार के आदेशानुसार शराब बंदी, दहेज़ प्रथा, वाल विवाह, भ्रूण हत्या इन सारी गति विधियों को करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा शिक्षक दे रहे हैं। परन्तु शिक्षक मानसिक रूप से प्रताड़ित भी हो रहे है। अतः निवेदन है की शिक्षक शिक्षा हित में कार्य कराई जाय। VC बैठक में उपस्थित प्रधानाध्यापक की ओर से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महोदय को बहुत बहुत आभार।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.