May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ की ज्योति ने पीजी में अच्छे अंक लाकर कॉलेज का बढ़ाया मान

महुआ की ज्योति ने पीजी में अच्छे अंक लाकर कॉलेज का बढ़ाया मान
महुआ के लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत बाजितपुर की रहने वाली है ज्योति, हाजीपुर के आरएन कॉलेज से हिंदी में पीजी कर लाई 1221 अंक
महुआ। रेणु सिंह
महुआ प्रखंड की लक्ष्मीनारायणपुर पंचायत अंतर्गत बाजीतपुर निवासी और आरएन कॉलेज की छात्रा ज्योति कुमारी ने हिंदी से पीजी में सफलता हासिल की है। ज्योति द्वारा सबसे अच्छे अंक में पीजी किए जाने से आरएन कॉलेज ही नहीं बल्कि जिला का मान सम्मान बढाई है। गुरुवार को ज्योति के घर पर उनके परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था।
उक्त गांव निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक दीप नारायण सिंह की पुत्री ज्योति की प्राथमिक शिक्षा गांव में ही हुई। जबकि हाईस्कूल की शिक्षा उच्च विद्यालय हरपुर मिर्जानगर मे ली। ज्योति महुआ के अक्षयवट राय कॉलेज से स्नातक में हिंदी से आनर्स की। इसके बाद वह पीजी के लिए हाजीपुर में आरएन कॉलेज को चुना। ज्योति वर्ग प्रथम से ही परीक्षा में हमेशा प्रथम स्थान पर आती रही। वही पीजी में भी 76 फीसद से अधिक अंक लाकर उसने कॉलेज ही नहीं बल्कि जिला का नाम रौशन किया है। ज्योति चार बहनों में सबसे छोटी है और वह बीपीएससी की तैयारी दिल्ली में रहकर कर रही है। अपनी पुत्री ज्योति पर महुआ के वैशाली विद्यालय से सेवा निवृत्त हुए पिता शिक्षक दीप नारायण सिंह को गर्व है। दीप नारायण सिंह भी हिंदी के शिक्षक रहे हैं। जिसके कारण उन्होंने अपनी पुत्री को भी मातृभाषा हिंदी से ही पीजी करने की सलाह दी। पिता और माता चंद्रकला देवी के कहने पर ज्योति हिंदी को अपनाया और इससे पीजी कर बेहतर अंक लाई। पीजी में ज्योति द्वारा बेहतर प्रदर्शन किए जाने से न सिर्फ घर के लोगों में बल्कि ग्रामीणों में भी खासा उत्साह है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.