रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के आते ही बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा हो या लगे नारे
रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के आते ही बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा हो या लगे नारे
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के भदवास पंचायत अंतर्गत बाजीतपुर और मिर्जानगर के डोगरा पहुंचे रालोजद सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का लोगों ने भव्य स्वागत किया इस बीच जमकर जिंदाबाद के नारे बाजी भी की गई। श्री कुशवाहा के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता भी थे। जो बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा हो का नारे लगा रहे थे।
बाजीतपुर में महेंद्र सिंह की भावज और देवेंद्र सिंह की पत्नी कौशल्या देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होकर परिजनों को सांत्वना दिया। यहां पर सिर्फ कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वही पीड़ित परिवार ने आभार जताया। उसके बाद डोगरा में डॉ मो हुसैन के यहां पहुंचकर लोगों से मिले। यहां पर उन्हें डॉ मो हुसैन के द्वारा शानदार स्वागत और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। यहां पर लोगों ने बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो उपेंद्र कुशवाहा जैसा हो का नारा लगाया। पार्टी के ब्रजेंद्र कुमार पप्पू, अकिलदेव सिंह, उमेश सिंह, रणधीर कुमार सिंह, डॉ उदय कुमार, कमल सिंह, गनौर सिंह, मो इम्तियाज, दीप नारायण सिंह आदि दर्जनों उपस्थित थे। श्री कुशवाहा ने मोहर्रम त्यौहार पर दोनों समुदाय को एक साथ मिलकर मनाने पर बधाई दिया।
