July 29, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

पर्व पर खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार में बढ़ी चहल-पहल

1 min read

पर्व पर खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार में बढ़ी चहल-पहल
पर्व में ताजिए को करवले पर करेंगे पहलाम, मुस्लिम बस्तियों में पर्व को लेकर खासा उत्साह
महुआ। रेणु सिंह
मुहर्रम को लेकर खरीदारों की भीड़ से महुआ बाजार अस्त-व्यस्त हो गया। इसके कारण यहां चहल-पहल बनी रही। पर पर विभिन्न सामानों की खरीदारी में मुस्लिम परिवार जूटे हैं। महंगाई में भी वे सामानों की खरीदारी से पीछे नहीं हट रहे हैं।
महुआ बाजार में तो खरीदारों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे खिले हैं। मुहर्रम पर्व पर काम आने वाले सारे सामान दुकानदारों द्वारा सजाई गई है। जिसकी खरीदारी मुस्लिम समाज के लोग कर रहे हैं। इस समय बाजार में खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज के लोगों की भीड़ अधिक हो रही है। उनकी भीड़ से बाजार रुक रुक कर जान भी हो जा रहा है। यहां गांधी स्मारक से लेकर थाना चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती है। हालांकि ट्रैफिक के जवान जाम पर काबू पाने में लगे हैं।
डोगरा के मो इम्तियाज बताते हैं कि यह पर्व इमाम हसन हुसैन की शहादत पर मनाई जाती है। इस पर 3 दिनों तक फातिहा पढ़ी जाती है और 2 दिन रोजा रखा जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इमामबाड़ा पर समाज द्वारा ताजिया का निर्माण कराया जाता है। जहां पर मुहर्रम में समाज के लोग जाकर मातम मनाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुहर्रम के पूर्व संध्या पर घरों में पकवान बनाई जाती है। मुहर्रम को कुरान शरीफ पढ़ी जाती है। पर्व को लेकर न सिर्फ मुस्लिम समाज बल्कि हिंदू समाज में भी उत्साह है। ताजिया भ्रमण झरनी गीत हर लोगों को भाव विहल कर देता है। इस पर्व पर दोनों समुदाय के लोग मिल्लत और एकता का परिचय देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.