द उम्मीद संस्था के सभी नि:शुल्क पाठशाला पर स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया
द उम्मीद संस्था के सभी नि:शुल्क पाठशाला पर स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
समस्तीपुर शहर में द उम्मीद संस्था द्वारा चलाए जा रहे सभी पाठशाला पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया! दलसिंहसराय प्रखंड में द उम्मीद की सह संस्थापिका श्वेता गुप्ता जी के नेतृत्व में, विद्यापति नगर प्रखंड में सेंटर कोऑर्डिनेटर खुशबू जी के नेतृत्व, मोरवा प्रखंड में सेंटर कोऑर्डिनेटर अभिषेक जी के नेतृत्व में, सरायरंजन प्रखंड में सेंटर कोऑर्डिनेटर विजय जी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया! वही समस्तीपुर में सलाम बस्ती माल गोदाम चौक पर स्थित द उम्मीद पाठशाला पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ सौमेंदु मुखर्जी सर और राहुल श्रीवास्तव जी ( ब्लड फोर्स के संस्थापक) में आए!डॉ सौमेंदु मुखर्जी सर के द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए बताया गया 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया। हर भारतीय 15 अगस्त के इस खास दिन को स्वतंत्रता दिवस के तौर पर बड़ी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाता आ रहा है। इस साल भारत की आजादी को 76 बरस पूरे हो गए हैं। तथा इनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया! बच्चों द्वारा देश भक्ति गाना और पूसा से आए से आए उमंग जी ने अपने मधुर संगीत से सभी का दिल जीत लिया! द उम्मीद के संस्थापक अमरजीत कुमार यादव ने बताया कि स्वतंत्रता सर्वोपरि होता है। स्वतंत्र व्यक्ति अपनी इच्छा से अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते है, खा-पी सकते है, कहीं घूम – फिर सकते है तथा विचारों को अभिव्यक्त कर सकते है। गुलामी का जीवन कष्टमय होता है। हमें अंग्रेजों ने दो सौ वर्षों तक गुलाम बनाकर रखा जिसमें हमें काफ़ी यातनाएँ झेलनी पड़ी। कार्यक्रम सेंटर कोऑर्डिनेटर नवनीत जी के नेतृत्व में किया गया! मौके पर तो उम्मीद के बोर्ड मेंबर सुमित भारती, ब्यूटी कुमारी,आदेश कुमार, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी ,रवि कुमार, आदर्श , आराध्या, उत्कर्ष आदि उपस्थित थे!
