August 16, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 77वां अमृत महोत्सव-

1 min read

नयागांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का 77वां अमृत महोत्सव-

रिपोर्ट:गोपाल सहनी
नयागांव (सारण)नयागांव थाना क्षेत्र में आजादी का 77वें अमृत महोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर नयागांव स्थित भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शशि शेखर तथा उतर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखाप्रबन्धक ज्योति भरद्वाज ने ध्वजारोहण किया।नयागांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम ने ध्वजारोहण किया जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा थाना के कर्मचारी मौजूद थे।वही स्थानीय थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भी ध्वजारोहण किया गया वहीं गोगल सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य अरुण तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। शहीद राजेन्द्र स्मारक नयागांव बाजार पर वरिष्ठ भाजपा नेता नरेन्द्र सिंह, उप डाकघर नयागांव में सब पोस्टमास्टर मनोज कुमार झा,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में वार्डन सुजाता कुमारी,पंचायत भवन रसूलपुर में मखिया सकलदीप सहनी, डीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल महमूद चक में प्राचार्य अरुण कुमार यादव,राधिका प्रसाद मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य शकील अहमद,महादलित बस्ती नयागांव अंबेडकर चौक पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राम तथा महादलित बस्ती रसूलपुर में पंचायत अध्यक्ष लोकनाथ सिंह के अध्यक्षता में सुरेन्द्र चौधरी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सोहन कुमार,महेश चौधरी, दीपक कुमार, आमोद कुमार,अभय कुमार निराला, बैजनाथ राम,कुमार उदय सिंह,अलख तिवारी, ब्रजेश पटेल,अजय कुमार सिंह, हरिदयाल राय,जगरनाथ भगत,नीरज कुमार,रोहित कुमार,बिपिन बिहारी प्रसाद,डॉ परसुराम प्रसाद, कृष्णा सिंह,सुरेन्द्र प्रसाद यादव,करमचंद साह,संतोष कुमार, अजीत कुमार राम, सत्येन्द्र यादव,बुलबुल तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.