बिहार राज्य चौकीदार दफादार ने अपनी मांगो को लेकर दिया एक दिवसीय धरना
बिहार राज्य चौकीदार दफादार ने अपनी मांगो को लेकर दिया एक दिवसीय धरना
समस्तीपुर(जकी अहमद)
कर्पूरी बस पड़ाव स्थित धरना स्थल पर बिहार राज्य दफादार चौकीदार ने अपने विभिन्न मांगों के लेकर दिया धरना। वही संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में सेवानिवृत तथा सेवा निवृत होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों के बहाली हेतु अध्यादेश लाकर विधानसभा से पास कराने हेतु सहित उच्च न्यायालय, पटना के दिनांक-25.02.2023 (एल०पी०ए० केश नं0-508/22) देवमणि पासवान बनाम बिहार सरकार के निर्णय के प्रभाव को समाप्त करने के लिए बिहार सरकार अध्यादेश लाकर पूर्व में सेवानिवृत या सेवानिवृत होने वाले दफादार चौकीदार के आश्रितों को बहाल करने का प्रावधान कर बिहार विधान सभा से पास करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजी जाए।
(2) दिनांक-25.02.2023 को पूर्व जिला चयन समिति द्वारा चयनित या लम्बित आवेदनों पर विचार कर नियुक्ति पत्र निर्गत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजी जाए।
(3) जिन्हे निलंबन से मुक्त नहीं किया गया है, निलंबन से मुक्त किया जाए। बिहार सरकार गृह (आरक्षी) विभाग के पत्रांक-9138, दिनांक-08.07.2022
जिला में गत दो साल से निलंबित चौकीदार को अभी तक निलंबन से मुक्त नहीं किया गया है उसे जल्द मुक्त किया जाए।
बिहार सरकार गृह (आरक्षी) विभाग के पत्रांक 9138दिनांक08.07.22
के द्वारा एसीपी /एमएसीपी का लाभ दिया जाए।
