April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रेड रिबन रील्स मैकिंग एवं अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

 

रेड रिबन रील्स मैकिंग एवं अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

समस्तीपुर:रेड रिबन युवा महोत्सव – 2023 के तहत समस्तीपुर जिला स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जी.एम.आर.डी. कॉलेज, मोहनपुर , समस्तीपुर में किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी डॉ. दिनेश प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तत्पश्चात अतिथियों का विधिपूर्वक स्वागत सह सम्मान किया गया । अतिथियों में श्री राहुल कुमार सिंह , श्री अभिषेक कुमार , बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति , पटना के रिसोर्स पर्सन एवं डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह , चिकित्सा पदाधिकारी , प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र , मोहनपुर शामिल थे । रेड रन मैराथन , रेड रिबन रील्स मैकिंग एवं अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताओं में 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।
रेड रन मैराथन ( पुरूष वर्ग ) में प्रथम स्थान सन्नी कुमार , यू.पी कॉलेज , पूसा , दूसरा स्थान सौरव कुमार सुमन , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर एवं तीसरा स्थान ब्रजेश कुमार , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर ने प्राप्त किया वहीं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्रीति कुमारी , समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर , दूसरा स्थान नीतु कुमारी जी.एम.आर.डी कॉलेज , मोहनपुर एवं तीसरा स्थान निहारिका कुमारी, समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर ने प्राप्त किया । अभिव्यक्ति नुक्कड़ नाटक में प्रथम स्थान समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर का दल , दूसरा स्थान बी.आर.बी कॉलेज , समस्तीपुर एवं तीसरा स्थान यू.पी.कॉलेज, पूसा ने प्राप्त किया । मौके पर ही विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन जिला नोडल पदाधिकारी डॉ . लक्ष्मण यादव ने किया ने किया । समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के नोडल पदाधिकारी प्रो. महेश कुमार चौधरी , यू.पी. कॉलेज , पूसा के प्रो. चन्द्रदेव ठाकुर ने जी.एम.आर.डी कॉलेज के समस्त सदस्यों को जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष एवं सफल आयोजन के लिए कोटिश: धन्यवाद दिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.