September 3, 2023

NR INDIA NEWS

News for all

चकपहाड़ पंचायत के विवेक विहार विद्या निकेतन विद्यालय में विद्यार्थी विदाई एवं शिक्षाविदो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

चकपहाड़ पंचायत के विवेक विहार विद्या निकेतन विद्यालय में
विद्यार्थी विदाई एवं शिक्षाविदो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड क्षेत्र के चकपहाड़ पंचायत में स्थित विवेक विहार विद्या निकेतन विद्यालय में आज रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें इसी स्कूल में पढ़ाई किए हुए विद्यार्थी उत्कर्ष कुमार जो केंद्र द्वारा आयोजित जवाहर नवोदय परीक्षा 2023 में सफलता प्राप्त किया है। परीक्षा में सफल एक विद्यार्थी का विदाई किया गया एवं क्षेत्र के शिक्षाविदो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के डायरेक्टर रामनाथ गिरी ने शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र के लोगों से कहा कि एक रोटी कम खाए और अपने बच्चों को जरूर बढ़ाएं। वहीं दूसरी और स्थानीय मुखिया निक्की गिरी एवं मुखिया प्रतिनिधि पिंटू गिरी के द्वारा जवाहर नवोदय परीक्षा सफलता प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को सम्मानित किया गया। विद्यालय के द्वारा सभी शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया। मौके पर वरिष्ठ कवि हरिनंदन शाह, स्थानीय सरपंच रिंकू देवी, अविनाश कुमार राय,पूर्व हेडमास्टर जगदीश प्रसाद राय, पप्पू यादव, सामाजिक कार्यकर्ता बच्चा बाबू गिरी,शिक्षक राम लखन पासवान, शिक्षक जमाहिर पासवान, भोला प्रसाद, शिवनंदन शर्मा, योगेंद्र राय, सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी एवं उनके गार्जियन सहित दर्जनों प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.