स्काउट के राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्य बने जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र
स्काउट के राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्य बने जिला मुख्य आयुक्त हरेंद्र
रिपोर्ट गोपाल सहनी
छपरा:–भारत स्काउट और गाइड सारण के जिला मुख्य आयुक्त हरेन्द्र प्रसाद सिंह को राज्य स्तर पे बनी राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्य बनाया गया। यह समिति राज्य स्तर के सभी जिला में संचालित कार्यक्रम, दल पंजीयन एवम नवीकरण के साथ सभी प्रकार के राज्य स्तर एवम जिला स्तर पर संचालित होने वाले कार्यक्रमो का मूल्यांकन करेगी एवम आवश्यकता पड़ने पर सहयोग प्रदान करेगी। पिछले महीने राज्य स्तर पे राज्य कार्यकारिणी एवं राज्य काउंसिल की बैठक संपन्न हुई और दोनो बैठक में राज्य में स्काउटिंग गाइडिंग गतिविधि को गति देने हेतु राज्य स्तरीय संचालन समिति का गठन किया गया।ज्ञात हो की हरेंद्र प्रसाद सिंह के बेहतर कार्य एवम इनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए राज्य मुख्यालय लगातार 15 वर्षो से जिला मुख्य आयुक्त सारण के पद पे मनोनित किया हुआ है।बताते चले की हरेंद्र प्रसाद सिंह सरण एकेडमी छपरा एवं मढ़ौरा उच्च विद्यालय के प्राचार्य(बीपीएससी) के पद से सेवानिवृत्ति है। वर्तमान में प्रभुनाथ नगर स्थित दिल्ली प्ले स्कूल के निदेशक है।
राज्य स्तरीय संचालन समिति के सदस्य बनाए जाने पे सारण जिला स्काउट गाइड के सदस्यों में खुशी का लहर है। बधाई देने वाले के सारण एकेडमी के प्राचार्य डॉ० विजय ठाकुर,पूर्व प्राचार्य रजनीकांत सिंह, स्काउट मास्टर अरविंद शर्मा,अरुण परासर,अमन राज,प्रणव,अमन सिंह,विकाश,चंदन,दीपू,अनूप,गाइड कैप्टेन डॉ० सुषमा सिंह,रीतिका सिंह सहित अन्य शिक्षाविद,शहर के गणमान्य एवम स्काउट गाइड सारण के सभी सदस्यगण एवम विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यगण शामिल थे।
