महुआ मे स्टाइल मार्ट का भव्य शुभारंभ
महुआ मे स्टाइल मार्ट का भव्य शुभारंभ
रिपोर्ट :शालू दिलशेर:
महुआ। महुआ में स्टाईल मार्ट मॉल का ऑपनिंग से महुआ सहित अन्य क्षेत्र के लोगों में काफ़ी उत्साह देखा गया, महुआ बाजार के हाजीपुर रोड के जवाहर चौक व महुआ थाना स्थित स्टाइल मार्ट मॉल का ऑपनिंग हुई है, ऑपनिंग के बाद यहां ग्राहकों की भारी भीड़ जुटने लगी, नए मॉल के ऑपनिंग के दौरान ग्राहकों को छोटे खरीदारी पर भी विशेष उपहार दी जा रही है, स्टाईल मार्ट मॉल में मेंस वियर, लेडीज वियर, किड्स वियर, एक्सेसरिज आदि अन्य सामानों की खरीदारी कर सकते हैं, ख़ास बात यह है कि इस मॉल में एक ही छत के नीचे बेहतर खरीदारी कर सकते हैं,मॉल के प्रबंधक विवेश सिंह ने बताया कि स्टाईल मार्ट मॉल महुआ में लोगों की हर ज़रूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, लोगों को फैशनेबल कपड़े आदि घरेलू सामान मिलेगी, इस दौरान मोहम्मद सद्दाम,मोहम्मद नौशाद, चंदन कुमार, राकेश कुमार, चांदनी कुमारी, मोहन कुमार, अर्जुन कुमार आदि ग्राहकों ने इस मॉल में खरीदारी और उपहार पाकर काफ़ी खुश दिखे, ग्राहकों ने कहा कि महुआ में ऐसे मॉल की काफ़ी ज़रूरत थी जो हम सभी महुआ क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है,ग्राहकों ने कहा कि इस मॉल में सस्ते दामों में बेहतर सामानों की खरीदारी करना आसान है।
