महुआ में अल सफा क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग
महुआ में अल सफा क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग
रिपोर्ट :शालू दिलशेर, महुआ वैशाली :
महुआ ( वैशाली) प्रखंड मुख्यालय महुआ स्थित फुदेनी चौक के समीप रविवार को अल सफा क्लीनिक का ग्रांड ओपनिंग किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन मौलाना फहीमुल हक ने विधिवत फतेहाखानी के साथ डॉक्टर आसमा परवीन जनरल सेक्रेटरी ऑफ़ महुआ जेडीयू ने फीता काटकर किया। इस मौके पर डॉक्टर आसमा परवीन ने डॉक्टर आमिर अंसारी और डा सोनू को मुबारकबाद देते हुए कहा कि अब अच्छे इलाज के लिए महुआ वासियों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। यह क्लीनिक OPD बेस्ट है। इसमें बहुत सारे स्पेशलिस्ट डॉक्टर हैं। इसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ और बच्चो के भी डॉक्टर हैं। उन्होंने महुआ के लोगों को बेहतर इलाज के लिए अल सफा क्लीनिक में आने को कहा। डा आमिर अंसारी ने कहा कि यहां कम पैसों में बेहतर ईलाज होगा। इस मौके पर मौलाना हाफिज तौकीर सैफी,मोहम्मद फहीमूल हक, सिराजुद्दीन, मोहम्मद शाहनवाज, मास्टर इरसाद, नजरुल इस्लाम, मौलाना जफर, नूर आलम मोहम्मद इदरीश ,अब्दुल हसन, मो कासिम साहब सहित आनेको लोगों ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।
