April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

परमात्मा की भक्ति नहीं करने वाले मनुष्य को कभी सुख और चैन नहीं मिलता, निरंकारी बाबा।

परमात्मा की भक्ति नहीं करने वाले मनुष्य को कभी सुख और चैन नहीं मिलता, निरंकारी बाबा।

वैशाली जिले से कौशल किशोर सिंह की रिपोर्ट।

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोंन्धो दूल्लह पंचायत स्थित संत निरंकारी ब्रांच सोंन्धो में साप्ताहिक निरंकारी संत समागम के दौरान गुरु गद्दी से बोलते हुए मुखी रवि नंदन सहाय उर्फ सुमन जी ने कहा। कि मनुष्य को परमात्मा ने इस धरती पर क्या करने के लिए भेजा है। इसका भी कोई मकसद है, जो मनुष्य परमात्मा की भक्ति करता है उसके जीवन में हमेशा सुख शांति बना रहता है। परमात्मा की भक्ति नहीं करने वाले मनुष्य को कभी सुख और चैन नहीं मिलता।
उन्होंने कहा की सुख दुख में हर समय परमात्मा का भजन करते रहो. साध संगत जी अपने स्वरूप को पहचाने। यदि हम निरंकार प्रभू परमात्मा को जानकर सतभक्ति नही करते है। तो इस मनुष्य के जीवन और पशु के जीवन में कोई अंतर नही है। यदि हम मनुष्य जन्म रहते भक्ति नही करेंगे तो फिर हमें कुत्ते,गधे आदि चौरासी लाख योनियों का कष्ट उठाना पड़ेगा। दुर दराज से भारी संख्या में श्रद्धालु सत्संग सुनने के लिए पहुंचे। संत निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों में नशा मुक्ति, दहेज के लेनदेन, रिश्वतखोरी, भ्रष्टाचार आदि बुराइयों से पूर्णतः दूर रहता है। जिससे एक स्वच्छ समाज तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.