April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

कबीरपंथी विचार की महिला फुलेश्वरी देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर, माले ने दिया श्रद्धांजलि

कबीरपंथी विचार की महिला फुलेश्वरी देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर, माले ने दिया श्रद्धांजलि

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर/समस्तीपुर
16 अक्टूबर 2023

स्थानीय मोतीपुर वार्ड-26 निवासी भाकपा माले के किसान नेता राजदेव प्रसाद सिंह की मां फुलेश्वरी देवी का रविवार की रात्रि असामयिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। मृतिका के आवास पर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, बासुदेव राय, रवींद्र प्रसाद सिंह, जयदेव सिंह समेत सुनील कुमार बिष्णुदेव कुमार, दिनेश प्रसाद सिंह, उपेंद्र शर्मा श्यामबाबू सिंह आदि ने मृतिका का अंतिम दर्शन के बाद परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना प्रकट किया।
विदित हो कि मृतिका फुलेश्वरी देवी कबीर पंथी विचार की महिला थी। वे सामाजिक सारोकार के मामले से हमेशा जुड़ी रहीं। वे अपने पीछे दो किसान पुत्र एवं एक पुत्री, पोता- पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गई। सोमवार को तड़के मोतीपुर स्थित स्थानीय श्मशान में अनका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र बिन्दा प्रसाद सिंह ने मुखाग्नि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.