April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शारदीय नवरात्र के महामंत्र से वातावरण बना भक्तिमय

शारदीय नवरात्र के महामंत्र से वातावरण बना भक्तिमय

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

मोरवा / समस्तीपुर : – – शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन चंदौली दुर्गा मंदिर परिसर में सांध्यकालीन आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय से माता की आरती गायन किया। मौके पर आचार्य राजीव कुमार, पंडित गुणानंद झा , सत्य नारायण चौधरी,अजीत चौधरी, संजय कुमार मिश्र,रविन्द्र चौधरी, अभयकांत चौधरी,अनिल चौधरी,कनक कुमार चौधरी, सत्येन्द्र मिश्र, नरेन्द्र चौधरी, इंद्रेश चौधरी,विजय चौधरी, मुकेश चौधरी, विनोद चौधरी, अदिति ,पूजा,सपना,उषा समेत दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे।
कहते हैं कि माता के द्वार से कोई भी खाली हाथ नहीं लौटता है।भक्तों की मनोकामना पूरा करने में प्रखंड के चंदौली गांव स्थित माता के मंदिर का विशेष महत्व है। इसलिए चंदौली गांव स्थित दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा बनाने की लागत उठाने के लिये भक्तों की सूची समिति के पास बनी रहती है।मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त अपने खर्चे सें माता की प्रतिमा बनवाते हैं। इस मंदिर में पूजा की खासियत है कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिथिला रीति-रिवाज व परंपरा से माता की पूजा की जाती है।कहते हैं कि गांव के तीन युवाओं के मन में गांव में माता की पूजा करने की इच्छा जगी।उक्त तीनों युवाओं ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ माता की पूजा का शुभारंभ 1983 से कर दिया।40 वर्षों में पूजा समारोह बड़ी धूमधाम से ग्रामीणों के सहयोग से होते आ रहा है।अष्टमी तिथि को माता को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है।नवमी तिथि को कुंवारी पूजन होता है व माता को खीर का भोग लगता है।जिसका वितरण हर भक्तों के बीच किया जाता है।यहाँ अष्टमी व नवमी तिथि को माता को खोइंचा भरने के लिये बड़ी संख्या में महिला भक्तों की अपार भीड़ लगती है।माता की पूजा करने के लिए श्रीदुर्गा पूजा अर्चना समिति नामक संस्था बनी हुई है।जो माता की पूजा को संपन्न कराने में काफी सक्रिय रहती है।पूजा के आचार्य बनने के लिए भी श्रद्धालु अपनी बारी की प्रतीक्षा में रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.