April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुरु हुआ छ: दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट शिविर

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुरु हुआ छ: दिवसीय प्रथम सोपान स्काउट शिविर

*विद्यालय के निदेशक शशि शेखर एवम प्रचार्या लुसी कुमारी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण करके शिविर का किया उद्घाटन*

रिपोर्ट गोपाल सहनी

छपरा:- जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड सारण के निर्देश पर प्रथम सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किया गया है।जिसमें जिला मुख्य आयुक्त के द्वारा शिविर प्रधान के रूप में एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज एवम गाइड में एडवांस गाइड कैप्टेन रीतिका सिंह को नियुक्त किया गया है।वही शिविर सहायक के रूप में बेसिक स्काउट मास्टर प्रणव,अमन सिंह,चंदन,विकाश को नियुक्त किया गया है। शिविर में भाग लेने वाले स्काउट गाइड को प्राथमिक चिकित्सा,गांठ विद्या,ध्वज शिष्टाचार,ड्रिल,सफाई, व्यायाम,सिटी संकेत,खेल व ताली आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।

उद्घाटन समारोह में विद्यालय के निर्देशक शशि शेखर ने कहा कि आज के परिवेश में बच्चों में स्काउटिंग गाइडिंग की शिक्षा बहुत ही जरूरी है,स्काउटिंग शिक्षा बच्चों को स्वालंबन व अनुशासन के साथ साथ देश प्रेम की भावना का विकास करता हैं।वहीं प्राचार्या लुसी कुमारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड से बच्चों में शारीरिक,मानसिक और नैतिक विकास होता है।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राहुल तिवारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.