मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़।
मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़।
रिपोर्ट:- मोहन कुमार, महुआ
महुआ : महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार में आयोजित नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के द्वारा मां दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को आचार्य संजय मिश्रा के द्वारा शारदीय नवरात्रि के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विशेष पूजा अर्चना की गई। सप्तमी पूजन के बाद देर शाम माता दुर्गा के पट खुलते ही जगत जननी के अलौकिक और भव्य दर्शन को उमड़ पड़ा श्रद्धालुओं और भक्तों का जन सैलाब । माता जगदम्बा का आवाहन करने लगे। माता का पट खुलने के साथ ही सिसकोहरा,बेल आदि फलो की बलि देकर भोग लगाया गया ।साक्षात मां के दर्शन करने को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता दुर्गा के दर्शन को लेकर बच्चे,बूढ़े, नौजवान, महिला, पुरुष की भीड़ उमड़ पड़ी। शंख की ध्वनियों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालु मातारानी की जय ,जय माता दी, दुर्गा महारानी की जय आदि जयकारा लगा रहें थे। दर्शन को आए श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा का दर्शन कर निष्ठा पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए आरती वंदना किया । साथ ही सुहागिन व व्रती महिलाओं ने माता दुर्गा का खोंइछा भरकर अपनी मन्नतें मांगी व समुचित परिवार से समाज के सुख समृद्धि स्वस्थ रखने की विनती किया। उसके माता का लगा भोग प्रसाद वितरण किया गया।आयोजक समिति के द्वारा पूजा स्थलों पर पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं दूसरे तरफ बनाया गया चन्द्रयान -3 लोगों को आकर्षित कर रहा है। इस अवसर भक्ति जागरण किया गया। व्यास बिराजन सिंह, गायिका अंजली एवं साथी कलाकारों ने एक से एक भजन प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। विकास जायसवाल, सौरभ कुमार,सूरज कुमार , श्री भगवान चौधरी, श्री राम चौधरी, सोनू गुप्ता, साहिल ठाकुर, अभिषेक उपाध्याय , आशीष कुमार बिट्टू,अमन कुमार, गोल्लु , सुमन कुमार, शंकर पटवा, पप्पू ठाकुर, अजय ठाकुर , अजय पैटी, राजकुमार प्रभाकर, अमन कुमार, मंटू तिवारी, मुकेश ठाकुर, चूनमून चौधरी, ,दीपक कुमार,मोहन कुमार सिंह, प्रभात जयसवाल एवं अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित थे।
