April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

गोरौल ट्रामा सेंटर बनकर तैयार लेकिन नही लगा आज तक निर्माण योजना का शिलापट।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

गोरौल ट्रामा सेंटर बनकर तैयार लेकिन नही लगा आज तक निर्माण योजना का शिलापट।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सह ट्रामा सेंटर गोरौल का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है और कुछ ही दिनों में इसके उद्घाटन भी हो जायेंगे

। इसी सामुदायिक भवन का शिलान्यास स्थानीय विधायक द्वारा 26/2/2022 को किया गया था, लेकिन आज तक इस योजना का शिलापट्ट नहीं लगाया गया जिससे पता चल सके कि कितनी राशि की योजना है ।
बोर्ड नहीं लगने के कारण आज तक किसी को पता ही नहीं चल सका कि कितने की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है ।

हलाकि नवनिर्मित इस भवन पर तो उसी समय गुणवत्ता का पता चल गया था जब शुरुआती दौर में ही जगह जगह दिवार फट रहे थे जिसको डीएम , विधायक ने खुद देखा था और कुछ निर्देश भी दिया था ।
उसके बाद भी इन ठेकेदार के उपर कोई असर नहीं पड़ा और बने इस भवन को लुट खसोट की भेंट चढ़नी पड़ी ।

इस निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर लुट खसोट किया गया है ।

वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार हेल्थ मैनेजर रेनू कुमारी सहित अन्य अस्पताल कर्मियों ने बताया कि हम लोगों को इसकी कोई जानकारी नहीं है और नहीं इसकी कोई जानकारी दी जाती है।

अब देखना है की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कि ठेकेदार द्वारा बनाये गये इस घटिया भवन को अस्वीकार कर उपयोगिता प्रमाण पत्र देते हैं या इंकार करते हैं ,
या लुट खसोट के हिस्सेदार बनते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.