पातेपुर के मंडईडीह में विलुप्त प्रजाति के गरुड पक्षी मिला, देखने के लिए लोगों में कौतुहक।
पातेपुर के मंडईडीह में विलुप्त प्रजाति के गरुड पक्षी मिला, देखने के लिए लोगों में कौतुहक।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
। वैशाली !पातेपुर, क्षेत्र के गोवा चक मंडईडीह गांव में प्राचीन काल में विलुप्त हुए पक्षी गरुड़ की शिशु सहित मादा पक्षी मिला, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जब लोगों ने इस पक्षी और उसके बच्चे सहित तार के पेड़ के नीचे दिखा तो तरह-तरह की चर्चा होने लगी ।
पहले लोगो ने पहचाना नहीं ,जब इसे वन्य विभाग एवम अन्य जानकर व्यक्ति ने देखा तो बताया की यह गरुड़ पक्षी है ,जो भगवान विष्णु की सवारी का कार्य के रूप में धार्मिक ग्रन्थों में बताया गया है। धर्म शास्त्रों को जानने वाले लोगों ने बताया कि जब लंका युद्ध में मेघनाथ ने राम और लक्ष्मण को नाग पास में बांध दिया था तो यही गरुड़ ने नाग पास को काटकर राम लक्ष्मण के जीवन की रक्षा की थी ।लेकिन उन्हें श्री हरि के अवतार होने पर संशय हो गया था जब भी भगवान विष्णु की कथा को सुनी, तब जाकर उनकी मन का भरम दूर हुआ ।वैसे विलुप्त हो गए पक्षी न तो अब वन्य प्राणियों के पास है और न ही कहीं देखने को मिलता है ।यह एक संजोग मात्र है कि विलुप्त हो गए वन्य पक्षी गोआचक मंडईडीह ग्राम में देखने को मिला। स्थानीय लोगों में आश्चर्य का माहौल है ही साथ ही साथ आसपास के गांव लोग के लोग भी उसे देखने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं ।आगे वन विभाग या वन्य प्राणी विभाग क्या कदम उठाती है, यह आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।
