April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्रधानाध्यापक ने छठ पर्व के अवसर पर वस्त्र देकर रसोईया को किया सम्मानित

प्रधानाध्यापक ने छठ पर्व के अवसर पर वस्त्र देकर रसोईया को किया सम्मानित

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

। वैशाली !महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी ग्राम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दक्षिणी में प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह ने विद्यालय में कार्यरत रसोईया को वस्त्र देकर सम्मानित किया ।सम्मान पाने वाले रसोईया में रंजू देवी ,संजू देवी ,रिंकू देवी ,फूल कुमारी देवी शामिल है।वस्त्र वितरण के समय प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध कुमार सिंह के अलावे विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका पूनम कुमारी, अर्चना कुमारी ,सुनील कुमार अरविंद ,ब्रजेश कुमार, फ़ैज़ अहमद ,आदित्य राज, वंदना रानी भगत सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छठ व्रत बिहार में हिंदुओं के लिए बड़ा ही महान और पवित्र पर्व है।इस पर्व को सभी लोग एक दूसरे में प्यार मोहब्बत बांटकर मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हमारे विद्यालय में कार्यरत रसोईया बड़े ही लगन और मेहनत के साथ अपने कर्तव्य पालन को करती हैं। उन्हें वस्त्र देकर प्रत्येक वर्ष सम्मानित किया जाता है ।यह वस्त्र उन्हें छठ पर्व के शुभ अवसर पर प्रदान किया जाता है। वस्त्र पाकर रसोईया के चेहरे पर खुशी झलक रही थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.