April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

शिवजी कुमार को प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मिले शिकायते और सुझाव.

शिवजी कुमार को प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मिले शिकायते और सुझाव.

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली

वैशाली l प्रखंड पटेढ़ी बेलसर के प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार अपने ही प्रखंड क्षेत्र में कई दिनों से भ्रमण कर रहे हैं l जिस दौरान आम जनता से शिकायते मिली की पंचायतो में पुस्तकालय भवन कब खुलता हैं. कब बंद होता हैं पता नही चलता हैं. साथ ही प्रखंड क्षेत्र के कई वार्ड के घरों में कचरा रखने वाला डस्टबिन नहीं बटा हैं. जन संवाद के दौरान सफाई कर्मी और रिक्शा चालक कार्य करते नजर आयें. लेकिन अब ये दिखाई नहीं देते हैं. व्हाट्सएप ग्रूप बनाकर इनके कार्यो की देखरेख करनी चाहिए. नल का जल योजना पीएचडी विभाग को दिया गया लेकिन उनके कर्मी प्रखंड क्षेत्र में दिखाई नहीं देते हैं. इन सब समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होता हैं तो, शिवजी कुमार संबंधित विभागों को लिखित आवेदन देकर समस्याओं से अवगत करायेंगें l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.