April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रंगारंग और नाटक में छात्र-छात्राओं ने बिखरे जलवे कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में फैले कुरितियों पर किया कुठाराघात

रंगारंग और नाटक में छात्र-छात्राओं ने बिखरे जलवे
कार्यक्रम के जरिए ग्रामीण क्षेत्र में फैले कुरितियों पर किया कुठाराघात
महुआ, रेणु सिंह
रंगारंग और नाटक के द्वारा स्कूली बच्चों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में फैली कुरीतियों पर कुठाराघात किया गया।उन्होंने अपनी कला के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों से लोगों को जागरूक किया और शिक्षा के महत्व को बताया।
मंगलवार को शिक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन परसोनिया शिव मंदिर पर किया गया। लघु नाटक दहेज प्रथा के जरिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसोनिया के कोमल और उनके ग्रुप द्वारा ग्रामीण कृति पर प्रहार किया गया। नाटक के द्वारा दिखाया गया कि ग्रामीण क्षेत्र में बाल विवाह लोग अभी भी कर रहे हैं। जिससे कई दुष्परिणाम सामने आते हैं। वही बालिका वधू और दहेज लोभियों द्वारा की जा रही बहू की हत्या पर नाटक दिखाकर इसकी रोकथाम के लिए जागरूक किया। उनके द्वारा जब दहेज के लिए वधू की हत्या कार्यक्रम दिखाया गया तो दर्शक दीर्घा में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। आदर्श मध्य विद्यालय मिर्जानगर के सोनम और उनके साथियों द्वारा मेरे घर राम आए हैं पर नृत्य पेश कर तालियां बटोरी। कन्हौली गढ़वाल के बच्चों द्वारा फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ओस्ती के बच्चों ने मेरी सास के पांच पुत्र थे पर नृत्य पेश किए गए। माधोपुर स्कूल के द्वारा रंगीलो मारो ढोलना, प्रभात कुमार के तराने भी गूंजे। मंजय कुमार रंजन ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.