February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बज्जिका विकास संघ ने आयोजित की काव्य गोष्ठी।

बज्जिका विकास संघ ने आयोजित की काव्य गोष्ठी।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।

वैशाली ! महुआ ,वैशाली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय बज्जिका विकास संघ की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया ,साथ ही साथ वक्ताओं ने बज्जिका के विकास पर विस्तृत चर्चा की गई । समाज एवं सरकार से बज्जिका भाषा के व्यापक प्रचार प्रसार एवं मान्यता के मुद्दे पर बल दिया गया। कवि संगोष्ठी की अध्यक्षता क्षेत्र के जाने-माने कथावाचक व मानस मर्मज्ञ पंडित कुशेश्वर चौधरी ने तथा संचालन बज्जिका भाषा के मूर्धन्य विद्वान अखौरी चंद्रशेखर ने की। इस अवसर पर बज्जिका भाषा के कई पुस्तकों के रचयिता हर विलास राय, साहित्यकार प्रो शत्रुघ्न राय शशांक ,पूर्व जिला पार्षद सुरेंद्र पासवान शास्त्री ,घनश्याम पटेल, प्रो उमाशंकर राय, कुमार गौरव, राजकुमार राय, मणि भूषण प्रसाद सिंह अकेला, वीना द्विवेदी, लक्ष्मण राय ,डॉ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, विजय किशोर, दीपक कुमार, अजीत कुमार ,चतुर्भुज दास ,मुख्तार दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.