फाइनल मैच मे सिवान का दबदबा,5-2 से जीता
फाइनल मैच मे सिवान का दबदबा,5-2 से जीता
कुमारी धीरज सिंह की रिपोर्ट
सिवान:-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन सिवान के संयुक्त तत्वाधान में बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता 2023 ,24 का आज वी एम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज सिवान के खेल मैदान में फाइनल मैच खेला गया ।अंडर 14 बालिका वर्ग हैंडबॉल सिवान और एकलव्य के बीच खेला गया जिसमें सिवान की टीम ने एकलव्य की टीम को 05-02 से पराजित किया। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सारण और पटना को दिया गया ।अंडर 17 बालिका वर्ग सारण और सिवान के बीच खेला गया जिसमें सिवान की टीम10-03 से सारण को पराजित किया। तृतीय स्थान संयुक्त रूप से नालंदा और पश्चिमी चंपारण को दिया गया । अंडर-19 सिवान और और एकलव्य सिवान के बीच खेला गया जिसमें एकलव्य सिवान की टीम ने 08/03 से सीवान की टीम को पराजित किया। । तृतीय स्थान संयुक्त रूप से सारण और दरभंगा की टीम बनी ।विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार एडीएम सिवान सुजीत कुमार ,उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उपेंद्र कुमार यादव, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा हिमांशु पांडेय, जिला योजना पदाधिकारी सह खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है ।सभी खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। आप सभी बधाई के पात्र हैं। एडीएम सुजीत कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में रोजगार की काफी संभावनाएं हैं आप बिहार और देश का नाम खेल के क्षेत्र में रोशन करें और देश का नाम और अपने राज्य का का नाम आगे बढ़ाएं यह मेरी शुभकामना है । खेल के क्षेत्र में बेहतर भविष्य हैं। राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता से चयनित होकर खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेंगी। अंडर 14 का नेशनल दिल्ली में 16 दिसंबर से 21 दिसंबर तक निर्धारित है ।अंडर 19 नेशनल हिसार हरियाणा में 5 से 9 जनवरी होना सुनिश्चित है । अंडर-17 संभावित मध्य प्रदेश होना है ।मौके पर संतोष कुमार सिंह मनोरंजन कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे ,शिवेंद्र कुमार, अनिरुद् कुमार, फुलेना यादव, दीपक कुमार अश्विनी कुमार उमेश आदि मौजूद थे।
