April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार स्कूली छात्रा हुई गंभीर

वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार स्कूली छात्रा हुई गंभीर
महुआ-हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया पश्चिम नाई बस्ती के पास हुई घटना, कोच बस से टक्कर लगने के बाद छात्रा को चपेट में लेते हुए मैजिक गाड़ी गड्ढे में लुढका
महुआ। रेणु सिंह
कोच और मैजिक गाड़ी के चपेट में आकर एक साइकिल सवार स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे लोगों ने उठाकर आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना मंगलवार की अहले सुबह महुआ-हाजीपुर सड़क पर फुलवरिया पश्चिम नाई बस्ती के पास घटी।
मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के फुलवरिया दलित बस्ती निवासी शंकर पासवान की पोती और राकेश पासवान की पुत्री नवम की छात्रा 15 वर्षीय सोनम कुमारी साइकिल से वैशाली विद्यालय महुआ जा रही थी। वह घर से करीब 100 गज आगे बढ़ी थी कि हाजीपुर की ओर से आ रही मैजिक गाड़ी को ओवरटेक करने के दौरान कोच बस ने उक्त मैजिक में ठोकर मार दी। जिसके कारण मैजिक गाड़ी अनियंत्रित होकर उक्त छात्रा को लपेटे में लेते हुए गड्ढे में लुढक गई। इस घटना में छात्रा सोनम गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे लोगों ने उठाकर महुआ के जवाहर चौक स्थित एक निजी अस्पताल पर ले गए। जहां उसका गहन इलाज चल रहा है। घटना के बाद छात्रा की बस्ती के लोग कोच बस का पीछा कर उसे महुआ थाने के पास पकड़ लिया। जहां पर लोगों की भीड़ जुट गई और चालक को कब्जे में ले लिया। इस बीच पुलिस पहुंची और शक्ति के बीच हंगामा को नियंत्रित किया।
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय—
कहां गया है कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय– यह कहावत मंगलवार की सुबह महुआ के फुलवरिया में चरितार्थ हुई। यहां कोच के धक्के से अनियंत्रित हुई मैजिक गाड़ी ने स्कूली छात्रा सोनम को चपेट में ले लिया। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि छात्रा साइकिल से महुआ की तरफ जा रही थी। इस बीच पीछे से आ रही मैजिक को ओवरटेक करने के दौरान कोच बस ने मैजिक को ठोक दिया। लोग बताते हैं कि कोच द्वारा मैजिक को पीछे से ठोके जाने के बाद छात्रा को बीचो बीच चपेट में लेते हुए गाड़ी आगे जाकर गड्ढे में लुढक गई। पहले तो लोगों को लगा की बड़ी घटना हो गई। जबकि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वह होश में आई और डॉक्टर ने उसे खतरे से बाहर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.