पुण्यतिथि पर कामता प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।
पुण्यतिथि पर कामता प्रसाद सिंह को दी गई श्रद्धांजलि।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर सलखन्नी पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय सलखन्नी दक्षिणी के प्रधानाध्यापक व हरपुर बेलवा निवासी अनिरुद्ध कुमार सिंह के पिता कामता प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।उनको याद करते हुए उनके किए हुए कार्यों का गुणगान किया गया। इस मौके पर उनकी पुत्रवधू मंजुला सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज उनकी कमी हम सबों को खल रही है ।परिवार में बुजुर्ग का न होना ,बड़ा ही दुखदाई बात होता है ।श्रद्धांजलि देने वालों में नरेंद्र कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, केशव कुमार, विश्वजीत चौहान सहित अन्य लोग शामिल है।
