January 2, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

हर्षोल्लास एवं भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ आस्था प्रकट करते हुए श्रीराम के जय घोष से धरती- गगन गुंजायमान हो उठी।

1 min read

हर्षोल्लास एवं भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ आस्था प्रकट करते हुए श्रीराम के जय घोष से धरती- गगन गुंजायमान हो उठी।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, बिहार

बिदुपुर। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव को ऐतिहासिक एवं अद्भुत बनाने के उद्देश्य से बिदुपुर प्रखण्ड क्षेत्र के सहदुल्लहपुर धोबौली पंचायत के वार्ड संख्या 01 से भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेवकों सर्व प्रथम शिव मन्दिर एवं काली मंदिर पर पुष्पांजलि अर्पित कर घर घर जाकर पुजित अक्षत वितरण का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर लोगों में हर्षोल्लास एवं भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ आस्था प्रकट करते हुए श्रीराम के जय घोष से धरती- गगन गुंजायमान हो उठी।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र पवित्र अयोध्या धाम से पुजित अक्षत, आमंत्रण पत्रक एवं भगवान श्रीराम की तस्वीर देते हुए 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दिन घर घर में उत्सव के साथ साथ आस पास के मंदिरों में भजन कीर्तन, दीपोत्सव एवं प्रत्येक घरों में श्रीराम दीप प्रज्ज्वलित कर अपने आराध्य भगवान राम की पुजा आराधना कर प्रसाद वितरण करने का आग्रह जनसमूह से किया। इस अवसर पर पंचायत प्रमुख सुनील कुमार सिंह, डॉ रंजीत यादव, मृत्युंजय सिंह (अमीन), शंभू सिंह,वैजनाथ सिंह यादव, पंकज कुमार, वरुण कुमार, रत्नेश सिंह, रमेश यादव सहित काफी संख्या में स्वयं सेवक एवं स्थानीय ग्रामीण पुजित अक्षत वितरण में शामिल होकर भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.