April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महावीर मंदिर में संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ किया।

 

महावीर मंदिर में संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ किया।

रिपोर्ट : राजकमल जयसवाल, महुआ वैशाली 

वैशाली :साल की पहली मंगलवार को महुआ नगर परिषद के पुरानी बाजार में स्थित महावीर मंदिर में संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ के श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ किया। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी अनिल तिवारी एवं एआय नंदकिशोर झा ने वीर हनुमान,मां दुर्गा , भोलेबाबा समेत विभिन्न देवी – देवताओं के पूजा – अर्चना से किया। इसके बाद संयुक्त रूप से हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया.हनुमान चालीसा पाठ में सैंकड़ों महिला- पुरुष व बच्चे शामिल हुए। सभी लोग अपने – अपने हाथों में हनुमान चालीसा लेकर एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के दौरान बीच – बीच में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम व वीर हनुमान के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद भव्य महाआरती हुआ, उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया । इस अवसर पर देश में सुख,शांति, समृद्धि के हनुमान जी से प्रार्थना किया।इसके मौके पर मुकेश ठाकुर, विनोद शुक्ला, मोहन सिंह, सुभम गुप्ता, प्रेम शुक्ला, विजय गुप्ता, संतोष कुमार, विकाश सोनार, शिवकुमार साह,राजकमल जयसवाल, विकाश जयसवाल,ओम शुक्ला, काजल तिवारी, अर्पिता शुक्ला, मोनु गुप्ता, प्रिंन्स सोनी समेत सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.