January 3, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

धूमधाम से मनाया गया सावित्रीबाई फुले की जयंती,

धूमधाम से मनाया गया सावित्रीबाई फुले की जयंती,

रिपोर्ट :उत्तम ठाकुर, जंदाहा वैशाली 
वैशाली :जंदाहा  प्रखंड के चांदसराय पंचायत स्थित एक निजी संस्थान में देश के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का 93वी जयंती मनाया गया।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। वर्तमान संदर्भ एवं सावित्रीबाई फुले के योगदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर मौजूद कांग्रेस के जिला सचिव उत्तम कुमार ठाकुर ने कहा कि उनीसवीं सदी में सावित्रीबाई फुले महिला होते हुए हिंदू समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ हर्ष किया जो संघर्ष किया वह अभूतपूर्व एवं प्रेरणादायक है। वर्तमान समय में उनकी प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। उन्होंने सती प्रथा बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छात्र नेता अमरेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित करने के लिए उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके पर आनंद कुमार चौधरी,सुधीर कुमार,सुंदेशर चौधरी,देवेंद्र पंडित,सनी सिंह,अजय दास, कन्हैया, मुस्कान, विपिन, पिंटू , छोटू, रोहित आदि छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.