April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जढुआ बाग टोला आदि में गरीब असहाय लोगों के बीच करीब सौ कंबल का वितरण किया गया।

जढुआ बाग टोला आदि में गरीब असहाय लोगों के बीच करीब सौ कंबल का वितरण किया गया।

रिपोर्ट :नसीम रब्बानी, वैशाली, बिहार

वैशाली :जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा के निर्देशानुसार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम एवं अनुसूचित जाति कर्मचारी संघ वैशाली के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान के संयुक्त पहल पर इस कड़ाके की ठंड मे हाजीपुर नगर के सफाई मजदूर एवं अनुसूचित जातियों के विभिन्न क्षेत्रों में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक वैशाली के सुश्री साक्षी के द्वारा जढुआ बाग टोला आदि में गरीब असहाय लोगों के बीच करीब सौ कंबल का वितरण किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललन राम ने जिला प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का कार्य काफी सराहनीय है।
इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार पासवान, सुनील कुमार चौधरी, राजगीर पासवान, कार्यपालक सहायक अनुप रंजन, हेमंत कुमार, राकेश कुमार, गुड्डू मल्लिक, रंजीत मल्लिक, लक्षण चौधरी,सीता देवी सुनयना देवी,गीता देवी, ललिता देवी चंपा देवी आदि सैकड़ों लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.