January 15, 2024

NR INDIA NEWS

News for all

16 जनवरी को हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में चिराग पासवान की विराट होगी संकल्प महासभा

1 min read

16 जनवरी को हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में चिराग पासवान की विराट होगी संकल्प महासभा
महुआ। रेणु सिंह
आगामी 16 जनवरी को हाजीपुर अक्षयवट राय स्टेडियम में लोजपा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की संकल्प महासभा होगी। इस सभा की सफलता को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। वही पार्टी के वरीय नेताओं द्वारा लगातार सघन दौड़ा भी किया जा रहा है।
रविवार को यहां विभिन्न जगहों पर लोजपा रा से जुड़े नेताओं ने सघन दौरा कर लोगों को संकल्प महासभा में आने का न्योता दिया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार यहां संजीत चौधरी के नेतृत्व में कुशहर सहित कई गांव का दौरा कार्यकर्ताओं में जोश भरे। उन्होंने लोगों को संकल्प महासभा में आने के लिए न्योता भी दिया। बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर होने जा रहे इस संकल्प महासभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेता संजय सिंह एड़ी चोटी एक कर रखे हैं। वही पूर्व पार्षद सह प्रदेश महासचिव संगीता सिंह का भी सघन दौरा जारी है। पार्टी के जिला पर्यवेक्षक विवेक आनंद, पूर्व विधान परिषद अजय सिंह अलमस्त, प्रहलाद प्रसाद यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, छात्र संगठन के श्रीकांत पासवान, संगम पासवान, संजय पासवान, आलोक सिंह, मदन सिंह, लाला शुक्ल, रत्नेश पांडे, लखनदेव पासवान, उदय प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, राकेश कुमार सिंह, मनीष यादव, रंजीत कुमार सिंह भी अलग-अलग दौरा कर लोगों को हाजीपुर चलने की अपील कर रहे हैं। उधर सिंघाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा हुई। जहां संकल्प महासभा को ऐतिहासिक और विराट रूप देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.