May 8, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ के गांधी मैदान में खेले गए अपना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 08 टीमों ने लिया भाग

महुआ के गांधी मैदान में खेले गए अपना प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 08 टीमों ने लिया भाग
मैच देखने के लिए मैदान में जमे रहे खेल प्रेमी
महुआ। रेणु सिंह
स्थानीय गांधी मैदान में रविवार को खेले गए क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में महुआ ने समस्तीपुर को 38 रन से पछार कर कप पर कब्जा जमा लिया। खेल काफी रोमांचक हुआ।‌जिसे देखने के लिए दर्शकों की भीड़ अंत तक जमी रही।
यहां गांधी मैदान में अपना प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 08 टीमों ने भाग लिया। मैच के फाइनल में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी महाकाल इलेवन महुआ की टीम ने 19 ओवर में 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भाभा आवासीय टीम समस्तीपुर ने 16 ओवर में मात्र 103 रन बनाकर ढेल हो गई। इस तरह यहां महुआ की टीम को 38 रनों से बढ़त मिली और विजयी घोषित किया गया। खेल में काफी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ़ द मैच महुआ टीम के खिलाड़ी मनीष को दिया गया। वहीं इसी टीम के तुलसी ने सीरीज का खिताब जीता। फाइनल टूर्नामेंट का उद्घाटन सभापति नवीन चंद्र भारती और उपसभापति रोमी यादव ने किया। टूर्नामेंट के आयोजक रौशन आनंद उर्फ बाबा, मृत्युंजय कुमार, नीरज, अभय, प्रद्युम्न, कुंदन, नन्नू, सोनू, मो नौशाद, छोटू आदि थे। खेल आयोजन को लेकर यहां गांधी मैदान में लोगों की भीड़ से आकर्षण बनी रही।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.