रविंद्रनाथ टैगोर भारत के इतिहास में एक अद्भुत प्रतिभा के माह मानव थे: शिवनाथ विष्णुपुरी
रविंद्रनाथ टैगोर भारत के इतिहास में एक अद्भुत प्रतिभा के माह मानव थे: शिवनाथ विष्णुपुरी
हाजीपुर, 3 मई 2026: शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्णिया के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ विष्णुपुरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रामानंद गुप्ता, जयपुर से आए श्री राम कुमार, प्रसिद्ध उद्घोषक कौशर प्रवेज खान तथा विद्यालय के निदेशक एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार मौजूद रहे।
विद्यालय के निदेशक डॉ. शशि भूषण कुमार ने सभी अतिथियों को टैगोर सम्मान 2026 से सम्मानित किया। सभी को प्रमाण पत्र, मोमेंटो, अंगवस्त्र और पौधा भेंट किया गया। इसके बाद गुरुदेव के चित्र पर अतिथियों, विद्यालय परिवार और बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
समारोह में बच्चों ने भाषण, पेंटिंग, कविता, स्पीच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ विष्णुपुरी ने कहा कि रविंद्रनाथ टैगोर एक महान कवि, दार्शनिक, संगीतकार और चित्रकार थे, जिन्हें गुरुदेव के नाम से जाना जाता है। रविंद्रनाथ टैगोर भारत के इतिहास में एक अद्भुत प्रतिभा के माह मानव थे।
समाजसेवी रामानंद गुप्ता ने कहा कि टैगोर वर्ष 1913 में गीतांजलि के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले एशियाई बने। उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन और बांग्लादेश का राष्ट्रगान आमार सोनार बांग्ला लिखा।
जयपुर से आए श्री राम कुमार ने बताया कि टैगोर ने वर्ष 1901 में शांतिनिकेतन की स्थापना की, जो बाद में विश्व भारती विश्वविद्यालय बना।
प्रसिद्ध उद्घोषक कौशर प्रवेज खान ने अपने अनोखे अंदाज में गुरुदेव के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उनके प्रेरणादायक संबोधन पर बच्चों ने तालियों से स्वागत किया।
विद्यालय निदेशक डॉ. शशि भूषण कुमार ने कहा कि गुरुदेव को विश्वकवि कहा जाता है। उन्होंने मात्र आठ वर्ष की उम्र में पहली कविता लिखी और दो हजार से अधिक गीतों की रचना की, जिन्हें रवींद्र संगीत कहा जाता है।
कार्यक्रम में प्राचार्या पिंकी कुमारी और स्वागत गान गायक कुंदन कृष्णा ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन शिक्षिका रूबी कुमारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।
