कृतज्ञता पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुए विक्की कुमार।
कृतज्ञता पुरस्कार 2023 से सम्मानित हुए विक्की कुमार।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली! हाजीपुर ,पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर मंडल द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन एवं कार्य कुशलता के लिए वैशाली जिले के महुआ प्रखंड अंतर्गत समसपुरा ग्राम के प्रमोद कुमार सिंह के पुत्र विक्की कुमार को कृतज्ञता पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया । यह सम्मान भारतीय रेलवे के वरीय रेल प्रबंधक सोनपुर मंडल द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। प्रशस्ति पत्र में उद्धृत उल्लेख के अनुसार विक्की कुमार जो की गाड़ी प्रबंधक (माल) कार्यालय वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक , सोनपुर के अनुसार अपने दायित्व के निर्वहन के दौरान अन्य विभागों की समस्याओं के समाधान में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए विभाग द्वारा कृतज्ञता प्रकट करते हुए प्रशस्ति पत्र देने का की घोषणा की तथा अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर आगे बढ़ाने की मंगल कामना की है। पुरस्कार पाने के बाद विक्की कुमार ने बताया कि मुझे विभाग द्वारा जो भी जिम्मेदारी सोप गई थी या भविष्य में जो सोपी जाएगी उससे मैं पूर्णरूपेण अपनी नियमानुकूल पूर्ण करने का हर संभव प्रयास करूंगा ।कृतज्ञता पुरस्कार सम्मानित होने पर उनके शुभचिंतको ,चाहने वालों ने बधाई दी है ।बधाई देने वालों में जदयू नेता उमेश कुमार सिंह , जेपी आंदोलन सेनानी नरेंद्र कुमार सिंह,रामसागर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुधीर मालाकार, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार राय ,मनोज कुमार राय ,दिनेश पासवान ,अवधेश पासवान, नंदलाल पासवान, जग लाल पासवान संजीव कुमार सिंह सहित अन्य गण्यमान व्यक्ति शामिल हैं।
