वैशाली के चर्चित कवि प्रीतम कुमार झा नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होंगे।
वैशाली के चर्चित कवि प्रीतम कुमार झा नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024 से सम्मानित होंगे।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ, नगर क्षेत्र के रहने वाले युवा चर्चित कवि प्रीतम कुमार झा को नेपाल में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए आठ साहित्यकारों के साथ चयन किया गया है। देश विदेश की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, हिंदी भाषा साहित्य का प्रचार प्रसार करने, नेपाल भारत मैत्री विकास, साहित्यिक पर्यटन विकास तथा देवनागरी लिपि के सरंक्षण तथा संवर्द्धन के उद्वेश्य से नेपाल में आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली सम्मान समारोह ” नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड 2024 ” के लिए मातृभाषा कविता प्रतियोगिता में चयनित 145 रचनाकारों में से आठ प्रतिभाओं का ” नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवॉर्ड” के लिए चयन किया गया है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था ” शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल ” की ओर से आयोजित सम्मान समारोह के लिए बिहार के वैशाली जिले से चर्चित साहित्यकार, कवि, लेखक तथा शिक्षक प्रीतम कुमार झा का चयन किया गया है। चयनित प्रतिभाओं को फरवरी 26 को नेपाल की पवित्र भूमि में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में मोमेंटो, शॉल, बैग, मैडल, रुद्राक्ष माला, नेपाली टोपी तथा प्रिंटेड प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – सात महीने तक चली आवेदक प्रक्रिया में 4000 से अधिक प्राप्त आवेदनों में से कुल 50 प्रतिभाओं का चयन किया गया है। आयोजन में देश विदेश से सैकड़ों लोग सहभागी होने के लिए पधार रहे हैं। नेपाल सरकार के जनप्रतिनिधि मंत्री, सांसद, मेयर आदि वरिष्ठ लोगों की सहभागिता में आयोजन किया जा रहा है। ” ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल अपनी पंच वर्षीय योजना अंतर्गत विभिन्न ऑफलाइन तथा ऑनलाइन कार्यक्रमों का आयोजन करती आई है। आयोजन में सहभागी होने के लिए अन्तिम नामांकन दाखिल करने की तिथि जनवरी 30 निर्धारित की गई है। इस ख़बर को आने के बाद कवि प्रीतम के चाहनेवाले उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।बताते चलें कि महुआ वैशाली का नाम संपूर्ण विश्व पटल पर सुर्खियां बटोर रहा है, और इसमें कवि प्रीतम का बहुत बड़ा योगदान है।भगवान श्रीराम पर आधारित कुल इक्यावन गीतों को लिखकर उन्होंने एक रिकॉर्ड बनाया है।अब तक कुल बारह विश्व रिकार्ड कार्यक्रमों में शामिल होकर पुरस्कारो से सम्मानित चुके हैं।
