May 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

, युवक की 2 वर्ष पूर्व ही हुई थी प्रेम विवाह
महुआ। रेणु सिंह
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। आक्रोशित लोगों ने शनिवार को ढाई घंटे तक महुआ ताजपुर सड़क को महुआ थाना अंतर्गत हरपुर बेलवा भवानी चौक के पास शव रखकर जाम कर दिया। जिससे आवागमन अवरुद्ध रही।
मृतक 22 वर्षीय रंजन कुमार महुआ थाने के जहांगीरपुर सलखनी पंचायत अंतर्गत हरपुर बेलवा वार्ड संख्या 15 निवासी जगदीश राय का पुत्र था।
यह घटना शुक्रवार की रात महुआ ताजपुर सड़क पर महुआ थाना अंतर्गत छतवारा के पास तब हुई, जब युवक अपने ससुराल महुआ से घर लौट रहा था। इस दौरान किसी अज्ञात बहन ने उसे चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे उठाकर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। इधर शव को पोस्टमार्टम सहने के बाद लोग उसे हरपुर बलवा भवानी चौक के पास रखकर सड़क को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। सूचना पर मुखिया पति पारसमणि व महुआ थाने से पुलिस भी पहुंची। लंबे समय तक मशक्कत के बाद लोग सड़क से हटे और तब जाकर यातायात शुरू हुआ।
पांच भाई में दूसरे स्थान पर था मृतक और प्रतिमा से हुई थी प्रेम विवाह:
मृतक रंजन पांच भाई में दूसरे स्थान पर था और वह डेढ वर्ष पूर्व महुआ में ही एक लड़की प्रतिमा से प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि वह शुक्रवार को पत्नी से मिलने ससुराल गया था और रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। घटना पर मृतक की पत्नी प्रतिमा का तो रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। अब उसे कौन देखेगा। मां सुनीता देवी और पिता जगदीश राय तो पुत्र शोक में डूबे थे। घटना से ना सिर्फ परिजन बल्कि गांव में मातमी सन्नाटा छाया रहा। घटना से हर लोगों में आ निकल रही थी मृतक के पिता जगदीश राय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के लिए आवेदन दी गई है।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.