March 14, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

धूमधाम से मना 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह

धूमधाम से मना 75 वा गणतंत्र दिवस समारोह
महुआ। रेणु सिंह

75 वा गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को महुआ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। इस मौके पर यहां विभिन्न जगहों पर स्काउट गाइड, पैरेड, प्रभात फेरी, संस्कृति कार्यक्रम, खेल आदि कराए गए। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग रहा।
मुख्य समारोह यहां गांधी मैदान में हुआ। जहां बच्चों की स्काउट गाइड, पैरेड के साथ स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना और अग्निशमन की ओर से झांकी निकाली गई। जिसका निरीक्षण प्रभारी एसडीओ सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुधा रानी व डीएसपी सुरभ सुमन ने किया। इसके बाद गांधी मैदान के अलावा अनुमंडल कार्यालय पर प्रभारी एसडीओ द्वारा झंडा तोलन किया गया। वहीं पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय पर डीएसपी सुरभ सुमन, रजिस्ट्री कार्यालय पर रजिस्ट्रार प्रियदर्शन, अनुमंडल अस्पताल व पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोरंजन कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर अंचल पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाने पर थाना अध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, नप कार्यालय पर कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार सुमन व उपसभापति रोमी यादव की उपस्थिति में उपसभापति नवीनचंद्र भारती, प्रखंड कार्यालय पर बीडियो संजीत कुमार व सीओ अमर सिन्हा की उपस्थिति में प्रमुख सरस्वती देवी, जेआरए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के सभी केंद्रों पर जागेश्वर राय, महुआ इंडेन गैस गोदाम पर संजू सिंह की उपस्थिति में डॉ कृष्ण रंजन सिंह, देव हॉस्पिटल पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में डॉ महेश चौधरी, आरती हॉस्पिटल पर डॉ केसी विद्यार्थी, दयाल हॉस्पिटल पर डॉ नवीन कुमार, आलोक हॉस्पिटल व नारायण गार्डन पर डॉ एमके सिंह ने झंडोतोलन किया। इधर गांधी स्मारक, बच्चन शर्मा स्मारक, व्यापार मंडल, वैशाली विद्यालय महुआ, यूएमएस फुलवरिया पश्चिम, एनएन कॉलेज सिंघाड़ा संत कबीर उच्च विद्यालय नीलकंठपुर, महुआ किचन पर प्रभारी शिव शंकर, आरके डेयरी पर रंधीर कुमार, श्री द्वारिका कैलाश धाम सरसई सरोवर पर पंच सरपंच संघ के आमोद निराला, बाल विकास परियोजना कार्यालय के अलावा विभिन्न संस्थान, सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, स्कूलों पर तिरंगा शान से लहराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.